यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने डोनेट्स्क दिशा में प्रतिउत्तरी आक्रमण किया, यूक्रेन के 380 सैनिक मारे गए

रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि रूसी सेना डोनेट्स्क दिशा में प्रतिउत्तरी आक्रमण में लगी हुई है, जहां यूक्रेनी सेना ने पिछले 24 घंटों में 380 सैनिकों को खो दिया है।
Sputnik
गुरुवार को रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेनी सेना ने डोनेट्स्क, साउथ डोनेट्स्क, कुप्यांस्क और क्रास्नी लिमन दिशाओं में आक्रमणों के प्रयास कर रहे हैं। डोनेट्स्क दिशा में रूस ने आठ यूक्रेनी आक्रमणों को किया विफल किया है।

"रूसी सैनिकों ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के बेरेस्टोव, क्रास्नोगोरोव्का और मारिंका क्षेत्रों में अग्रिम पंक्ति की स्थिति में सुधार किया। पिछले दिन के दौरान रूसी बलों ने दुश्मन के 380 सैनिकों, एक टैंक, पांच बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों, चार कार्मिक वाहनों, दो पोलिश निर्मित क्रैब स्व-चालित तोपखानों और एक रैपिरा एंटी-टैंक बंदूक नष्ट किया", रक्षा मंत्रालय ने अपने बहन में कहा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी सेना ने कसीनी लिमन दिशा में यूक्रेन के 110 सैनिकों और कुप्यंस्क दिशा में 150 सैनिकों को नष्ट किया।
"कुप्यांस्क दिशा में, [रूस के] पश्चिमी समूह की सेनाओं ने आक्रामक अभियान चलाया और खार्कोव क्षेत्र में ओलशांस्को, पर्सोत्रावनेवो और लुगांस्क पीपुल्स रीपब्लिक में कुज़ेमेव्का के क्षेत्रों में अधिक लाभप्रद स्थिति ले ली," मंत्रालय ने कहा।
यूक्रेन संकट
'कयामत की झाड़ियां': ब्रिटन ने रूसी गुप्त हथियार का खुलासा किया
जून की शुरुआत में यूक्रेन ने अपना बहुप्रचारित प्रतिउत्तरी आक्रमण शुरू किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बार-बार कहा है कि यूक्रेनी सैनिक दक्षिण डोनेट्स्क, आर्टेमोव्स्क (बखमुत) और जपोरोज्ये दिशाओं में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली।
विचार-विमर्श करें