यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

जवाबी हमले की शुरुआत से यूक्रेन के 43 हज़ार सैनिक मारे गए: रूसी रक्षा मंत्रालय

यूक्रेन ने जून की शुरुआत में अपना बहुप्रचारित प्रतिउत्तरी आक्रमण शुरू किया। यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने स्वीकार किया कि प्रगति "आकांक्षा से धीमी" है।
Sputnik
यूक्रेनी प्रतिउत्तरी आक्रमण के प्रारंभ को 60 दिन से अधिक समय बीत चुका है। इस अंतराल में यूक्रेन किसी भी दिशा में सफल नहीं हो सका। यूक्रेनी सेना को भारी नुकसान हुआ, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा।

"तथाकथित 'प्रतिउत्तरी आक्रमण' की शुरुआत के बाद से यूक्रेनी सशस्त्र बल जून-जुलाई में 43,000 से अधिक सैनिकों से महरूम हो गए हैं। इस संख्या में अस्पतालों में भर्ती घायल सैनिक, विदेशी भाड़े के सैनिक और पीछे स्थित क्षेत्रों पर लंबी दूरी के उच्च-सटीक आक्रमणों से नष्ट किए गए सैनिक सम्मिलित नहीं हैं'', मंत्रालय ने कहा।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि यूक्रेन के प्रतिउत्तरी आक्रमण की शुरुआत के बाद से युद्धक्षेत्र में लगभग 5 हज़ार तरह-तरह के सैन्य उपकरणों को नष्ट किया गया है, जिनमें 25 जर्मन-निर्मित लेपर्ड सहित 1,800 टैंक और बख्तरबंद लड़ाकू वाहन सम्मिलित हैं।
रूसी सैन्य अधिकारियों के अनुसार, रूसी सेना ने 8 यूक्रेनी आक्रमणों को विफल कर दिया, इसके बाद रूसी सशस्त्र बलों ने जवाबी आक्रमण करके डोनेट्स्क दिशा में अधिक लाभप्रद स्थिति ले ली।
रूस की खबरें
रूसी वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित Su-57 विमान के लिए नई मिसाइल, अमेरिका को पछाड़ा

"इस [डोनेट्स्क] दिशा में दुश्मन के कुल नुकसान में 185 सैनिक, दो बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, दो पिकअप ट्रक, चार गाड़ियां, एक पोलैंड-निर्मित क्रैब स्व-चालित तोपखाना और एक डी-20 हॉवित्जर सम्मिलित है", मंत्रालय ने कहा।

रूसी सैन्य अधिकारियों ने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि यूक्रेनी सेना ने डोनेट्स्क, साउथ डोनेट्स्क, कुप्यांस्क और क्रास्नी लिमन दिशा में आक्रमण के प्रयास जारी रखे हैं। मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन ने पिछले 24 घंटों में जपोरोज्ये दिशा में 130 सैनिक, दक्षिण डोनेट्स्क दिशा में 120 सैनिक और क्रास्नी लिमन दिशा में 70 सैनिक खो दिए हैं।
यूक्रेन संकट
रूसी रक्षा मंत्री को प्रदर्शित किया जब्त स्वीडिश बख्तरबंद लड़ाकू वाहन CV-90
"कुप्यांस्क दिशा में, [रूस के] पश्चिमी समूह की सेनाओं ने आक्रामक अभियान जारी रखा है और खार्कोव क्षेत्र में ओल्शाना, पेट्रोपावलोव्का और टोकारोव्का गांवों के पास अधिक लाभप्रद स्थिति ले ली है", रूसी सैन्य अधिकारियों ने कहा।
विचार-विमर्श करें