यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

सीआईए ने यूक्रेन के जवाबी आक्रमण की विफलता की संभावना के बारे में बताया: अमेरिकी पत्रकार

अमेरिकी पत्रकार और पुलित्जर पुरस्कार विजेता सीमौर हर्श ने कहा कि अमेरिकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने राज्य सचिव एंथनी ब्लिंकन को चेतावनी दी है कि यूक्रेनी जवाबी हमला सफल नहीं होगा।
Sputnik

"उन्हें [ब्लिंकन] एजेंसी [सीआईए] से जानकारी मिली कि यूक्रेनी जवाबी हमला कामयाब साबित नहीं होगा। यह ज़ेलेंस्की द्वारा आयोजित एक तमाशा था, और प्रशासन में कुछ लोगों ने उनकी बकवास पर विश्वास किया," हर्ष ने एक अमेरिकी खुफिया के अधिकारी के हवाले से कहा।

हर्ष के सूत्र ने यह भी कहा कि ब्लिंकन अपने पूर्ववर्ती हेनरी किसिंजर की कमान संभालना चाहते थे, जिन्होंने 1973 के पेरिस शांति समझौते पर बातचीत की थी जिसके परिणामस्वरूप वियतनाम युद्ध समाप्त हुआ था। ब्लिंकन यूक्रेन में संघर्ष को लेकर भी कुछ ऐसा ही करना चाहते थे।
यूक्रेन ने काफ़ी देरी के बाद जून की शुरुआत में अपना जवाबी हमला शुरू किया। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार 4 अगस्त तक यूक्रेन ने जवाबी हमले में 43,000 से अधिक सैनिक और 4,900 सैन्य उपकरण खो दिए हैं।
यूक्रेन संकट
जवाबी हमले की शुरुआत से यूक्रेन के 43 हज़ार सैनिक मारे गए: रूसी रक्षा मंत्रालय
विचार-विमर्श करें