यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

काला सागर में रूसी सैन्य जहाजों ने यूक्रेनी नौसैनिक ड्रोन को किया नष्ट: रूसी रक्षा मंत्रालय

यूक्रेन ने काला सागर में एक मानवरहित नाव से रूस के बेड़े के जहाजों पर आक्रमण करने की असफल प्रयास किया, रूसी जहाजों ने इस नाव की खोज करके उसे नष्ट कर दिया, रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा।
Sputnik
"आज मास्को समयानुसार 22:55 बजे यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने एक समुद्री मानव रहित नाव के माध्यम से सेवस्तोपोल से 237 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में गश्त कर रहे रूसी जहाजों पर आक्रमण करने का असफल प्रयास किया। शत्रु की इस मानवरहित नाव को काला सागर बेड़े के ‘पित्लीविय’ और ‘वसीली बीकोव’ जहाजों के हथियार से नष्ट कर दिया गया", मंत्रालय ने कहा।
यह भी बताया गया है कि अब रूसी जहाज सजगता के साथ अपना रक्षा अवलोकन कार्य जारी रखे हुए हैं।
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने क्रीमिया पर आक्रमण हेतु प्रयासरत 13 ड्रोनों को किया नष्ट
यूक्रेनी प्रतिउत्तरी आक्रमण को प्रारंभ हुए जल्द ही तीन महीने हो जाएंगे। कीव सेना किसी भी दिशा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने में विफल रही है। यूक्रेनी सशस्त्र बलों को भारी नुकसान हुआ है।
निराशा से यूक्रेन आतंकवादी आक्रमणों की रणनीति की ओर मुड़ गया। कीव शासन लगातार आतंकवादी आक्रमण करता है जैसे नागरिक ठिकानों पर लड़ाकू ड्रोन से आक्रमण कर रहा है, सीमावर्ती कस्बों पर गोले दागता है, जिससे आम नागरिक मारे जाते हैं, और समुद्र में मूर्खतापूर्ण अभियान चलाता है।
कई विशेषज्ञों का मानना है कि इन सबका युद्धक्षेत्र में रणनीतिक स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ता, और यूक्रेन इस प्रकार के आक्रमणों का प्रयोग केवल मीडिया के विषयों में मोर्चे पर विफलताओं को छिपाने के प्रयास के अंतर्गत कर रहा है।
डिफेंस
राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय नौसेना के लिए उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट 'विंध्यगिरि' किया लॉन्च
विचार-विमर्श करें