यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी वायु रक्षा ने ब्रांस्क क्षेत्र में 2 यूक्रेनी ड्रोनों को किया नष्ट: रक्षा मंत्रालय

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सोमवार रात को ब्रांस्क क्षेत्र के ऊपर वायु रक्षा प्रणाली ने दो यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया।
Sputnik
सैन्य अधिकारियों ने कहा, "आज रात को कीव शासन ने विमान-प्रकार के मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) से रूस के बुनियादी ढांचे पर आतंकी आक्रमण करने का एक और विफल प्रयास किया। ब्रांस्क क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात वायु रक्षा बलों द्वारा दो यूएवी को नष्ट कर दिया गया।"
रविवार (27 अगस्त) को ब्रांस्क और कुर्स्क क्षेत्रों में 2 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए गए थे।
इससे पहले 25 अगस्त को यूक्रेन ने 42 लड़ाकू ड्रोनों के माध्यम से रूस के कई प्रदेशों पर विशाल आक्रमण करने का विफल प्रयास किया था, रेडियो-इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों द्वारा 33 ड्रोनों को दबा दिया गया था, हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा 9 और ड्रोनों को मार गिराया गया था।
यूक्रेनी प्रतिउत्तरी आक्रमण को प्रारंभ हुए जल्द ही तीन महीने हो जाएंगे। कीव सेना किसी भी दिशा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने में विफल रही है। यूक्रेनी सशस्त्र बलों को भारी नुकसान हुआ है।
निराशा से यूक्रेन आतंकवादी आक्रमणों की रणनीति की ओर मुड़ गया। कीव शासन लगातार आतंकवादी आक्रमण करता है जैसे नागरिक ठिकानों पर लड़ाकू ड्रोन से आक्रमण कर रहा है, सीमावर्ती कस्बों पर गोले दागता है, जिससे आम नागरिक मारे जाते हैं, और समुद्र में मूर्खतापूर्ण अभियान चलाता है।
कई सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार सैन्य औचित्य की अगर बात की जाए, यह सब आक्रमण बिल्कुल निरर्थक हैं, और यूक्रेन इस प्रकार के आक्रमणों का प्रयोग केवल मीडिया के विषयों में मोर्चे पर विफलताओं को छिपाने के प्रयास के अंतर्गत कर रहा है।
यूक्रेन संकट
रूसी आर्टिलरी को यूएवी के माध्यम से छुपे हुए यूक्रेनी सैनिकों को नष्ट करते देखें
विचार-विमर्श करें