विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

मोरक्को में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 2100 के पार

खबरों के अनुसार मोरक्को सरकार खोज और बचाव प्रयासों में कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से सहायता स्वीकार करने पर सहमत हो गई है।
Sputnik
छह दशकों में सबसे अधिक विध्वंशक भूकंप में मरने वालों की तादाद 2122 और घायलों की संख्या 2421 हो गई है, मोरक्को की मीडिया ने देश के आंतरिक मंत्रालय के हवाले से बताया।
भूकंप के बाद बचाव और राहत कार्य लगातार चलाया जा रहा है, लेकिन कुछ प्रभावित गांव ऐसी जगह में स्थित हैं जहां राहत कर्मियों को पहुंचने में चुनौती का सामना करना पड़ता है।

मोरक्को के सरकारी प्रवक्ता मुस्तफा बैतास ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य के अधिकारियों ने एक कैबिनेट बैठक के बाद भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए एक विशेष कोष बनाने का फैसला किया है। मोरक्को की मीडिया के मुताबिक ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण 12वीं सदी की एक मस्जिद भी भूकंप की वजह से ढह गई है। भूकंप ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, माराकेच पुराने शहर के कुछ हिस्सों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

मोरक्को में शुक्रवार को मराकेश शहर से 77 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। कतर रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने मोरक्को को 1 मिलियन कतरी रियाल ($274,600) मूल्य के टेंट, कंबल, स्वच्छता किट, भोजन और दवाएँ भेजने का निर्णय लिया।
विश्व
1755 के बाद से अभी तक मोरक्को में इतना तीव्र भूकंप नहीं देखा गया: विशेषज्ञ
विचार-विमर्श करें