खेल
Sputnik के साथ खेल की दुनिया की यात्रा करें - क्रिकेट से फुटबॉल तक! खेल को लेकर खास साक्षात्कार और विश्लेषण प्राप्त करें।

रूस के एलेक्सी ग्रेबनेव एशियन जूनियर चैंपियनशिप के विजेता बने

एशियन जूनियर चैंपियनशिप (ओपन और गर्ल्स) भारत के जमशेदपुर में समाप्त हुई। ओपन स्पर्धा में 58 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जबकि लड़कियों के वर्ग में 52 दावेदारों ने भाग लिया।
Sputnik
रूसी अंतर्राष्ट्रीय मास्टर (IM) एलेक्सी ग्रेबनेव 9 में से 7 अंक प्राप्त कर एशियन शतरंज चैंपियनशिप में जूनियर चैंपियन बने।
उन्होंने भारत के एस. अश्वथ को आउट किया। वहीं कृष्णा रोहित ने 6.5 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
लड़कियों का टूर्नामेंट जी. तेजस्विनी ने 7.5 अंक के साथ जीता। मुखर्जी ब्रिस्टी 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं अक्षया मौनिका बोम्मिनी (सभी भारत से) 6.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रूस की अनास्तासिया इवानोवा 5.5 अंकों के साथ 14वें स्थान पर रहीं।
बता दें कि भारत के टाटा स्टील द्वारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 7 से 15 सितंबर तक एशियन जूनियर ओपन एंड गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया, जिसमें भारत सहित कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, रूस, इंडोनेशिया और नेपाल के लगभग 120 खिलड़ियों ने भाग लिया।
फ़ोटो गेलरी
विश्व शतरंज दिवस: देखें किन मशहूर राजनीतिज्ञों ने खेला है यह बड़ा खेल
विचार-विमर्श करें