यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

लवरोव ने लुगांस्क की लड़की का यूक्रेन द्वारा बच्चों की हत्या रोकने का संदेश UN प्रमुख को दिया

The graffiti was made on the wall of the destroyed airport in Donetsk ahead of the Children's Day.
इस वीडियो को Sputnik ने रिकॉर्ड करके रूसी शीर्ष राजनयिकों को भेजा, जिन्होंने इसे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में प्रस्तुत किया है।
Sputnik
रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को एक वीडियो प्रस्तुत किया, जिसमें लुगांस्क की लड़की फ़ईना सेवेनकोवा कीव को शांतिपूर्ण शहरों पर गोलाबारी करने और बच्चों की हत्या करने से रोकने की प्रार्थना कर रही है।
हालांकि फ़ईना मात्र एक किशोरी है, फिर भी वह समझती है कि यूक्रेनी आक्रामकता को रोकने के लिए कीव शासन को "भयानक" हथियारों की आपूर्ति को बंद करना चाहिए। यूक्रेन इन हथियारों का प्रयोग आम नागरिकों को मारने के लिए करता है। फ़ईना जिस स्कूल में पढ़ाई करती थी, वह द्वितीय विश्वयुद्ध में भी बच गया था, लेकिन सात दशक बाद यूक्रेनी नव-नाज़ियों ने इसे गोलाबारी से पूरी तरह से नष्ट कर दिया। फ़ईना के साथियों की मृत्यु हो गई। लड़की का मानना है कि इसके लिए कीव शासन जिम्मेदार है। इसलिए उसने वीडियो के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सामने यूक्रेन को रोकने और तीसरे विश्व युद्ध से बचने के लिए अपनी बात रखी है।
यह फ़ईना सेवेनकोवा का पहला सम्बोधन नहीं है – 2021 में उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें इस बात पर बल दिया था कि डोनबास के बच्चों को शांतिपूर्ण जीवन की अतिविशेष आवश्यकता है और लड़की ने महान शक्तियों से इस स्थिति का समाधान करने की प्रार्थना की थी। इस कदम पर यूक्रेन में कड़ी प्रतिक्रिया हुई – किशोरी के नाम को कुख्यात नव-नाजी वेबसाइट Myrotvorets (पीसमेकर) में जोड़ा गया, जो वस्तुतः नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं और कीव शासन के शत्रु माने जाने वाले राजनेताओं की सूची है।
UN Flag
विश्व
भारत समेत चार देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विस्तार का किया आह्वान
विचार-विमर्श करें