खेल
Sputnik के साथ खेल की दुनिया की यात्रा करें - क्रिकेट से फुटबॉल तक! खेल को लेकर खास साक्षात्कार और विश्लेषण प्राप्त करें।

भारतीय निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता स्वर्ण

भारत की स्टार बेडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने अपने प्रारंभिक मैच में म्याग्मार्टसेरेन गणबातर को 21-2, 21-3 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की।
Sputnik
भारत के निशानेबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन बनाये रखते हुए हांग्जो में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने वुशु में 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।
Asian Games: Indian Men's 10-m Pistol Team Strikes Gold
सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा, शिव नरवाल की शूटिंग टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम फाइनल में 1,734 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, इस प्रतियोगिता में चीन ने दूसरा और वियतनाम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
आज दोनों पदक जीतने के उपरांत भारत के कुल पदकों की संख्या 24 तक पहुंच गई है।
खेल
भारत की महिला निशानेबाजों ने एशियाई खेलों के चौथे दिन दिलाए दो स्वर्ण पदक
इसके उपरांत इन 19वें एशियाई खेलों में भारत की ओर से वुशु में नाओरेम रोशिबिना देवी ने रजत पदक अपने नाम किया, इससे पूर्व उन्होंने 2018 के जकार्ता में हुए खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
भारतीय तैराक तनिष जॉर्ज मैथ्यू, विशाल ग्रेवाल, आनंद एएस और श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट में 3:21.22 का समय लेकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और फाइनल में पहुंचे।
विचार-विमर्श करें