विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए रूस से यूरेनियम की पहली खेप बांग्लादेश पहुंची

ईंधन का उत्पादन रूस में नोवोसिबिर्स्क केमिकल कॉन्सेंट्रेट प्लांट (NCCP) में किया गया था, जो रोसाटॉम की ईंधन निर्माण कंपनी टेवेल की सहायक कंपनी है।
Sputnik
रूस से ताजा यूरेनियम की पहली खेप, रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र की पहली इकाई का परमाणु ईंधन बांग्लादेश पहुंच गया है।
रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के परियोजना निदेशक डॉ. एम शौकत अकबर ने परमाणु ईंधन के आने की स्थानीय मीडिया की पुष्टि की।

"सरकार रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र की पहली इकाई अगले साल सितंबर में और दूसरी इकाई 2025 के मध्य में आरंभ करने की आशा कर रही है," डॉ एम शौकत अकबर ने कहा।

वस्तुतः परमाणु ईंधन को रूस की एक फैक्ट्री से विशेष विमान द्वारा ढाका के शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। इसके उपरांत इसे सड़क मार्ग से पबना के ईश्वरडी में रूपपुर स्थित परियोजना स्थल पर ले जाया जाएगा। सेना और कानून प्रवर्तन कर्मी इस यूरेनियम परिवहन में विशेष सुरक्षा के प्रभारी होंगे।
बता दें कि रूस की कंपनी रोसाटॉम 1200MW क्षमता की दो इकाई के साथ 2400MW रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र (RNPP) के निर्माण में लगा हुआ है।
ज्ञात है कि विशेष यूरेनियम को आधिकारिक स्तर पर 5 अक्टूबर को हस्तांतरित किया जाना तय है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शेख हसीना और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति होगी। उनकी संयुक्त उपस्थिति परमाणु ऊर्जा गतिविधियों के लिए आवश्यक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व को रेखांकित करती है।
विश्व
बांग्लादेश के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र को जानने के लिए इन्फोग्राफिक देखें
विचार-विमर्श करें