यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन के लेपर्ड टैंक को नष्ट करने के लिए रूसी सैनिकों को मिला एक मिलियन रूबल

कीव को पश्चिमी देशों से कुल मिलकर लगभग 60 लेपर्ड टैंक मिले थे। हालांकि ये उपकरण भी गर्मियों में ये हथियार यूक्रेनी सेना के प्रतिउत्तरी आक्रमण के दौरान रूसी रक्षा-पंक्ति को तोड़ने में विफल रहे।
Sputnik
रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रूस के पश्चिमी सैन्य जिले के प्रथम गार्ड टैंक सेना के सैनिकों को यूक्रेनी सशस्त्र बलों के जर्मन निर्मित लेपर्ड टैंक को नष्ट करने के लिए पुरस्कार स्वरूप दस लाख रूबल (लगभग 10 हज़ार डॉलर) का चेक प्रदान किया गया है।
सैन्य अधिकारियों ने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि टैंक को तब नष्ट कर दिया गया जब रूसी सैनिकों ने विशेष सैन्य अभियान के कुप्यांस्क दिशा में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के एक और आक्रामक प्रयास को विफल कर दिया।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, लेपर्ड टैंक को रूसी टोही ड्रोन के चालक दल द्वारा ट्रैक किया गया था। इसके तुरंत बाद लेपर्ड टैंक की खबर D-30 होवित्जर के लड़ाकू दल को दी गई, जिसने टैंक पर एक ही गोली चलाकर उसे नष्ट कर दिया।

रक्षा मंत्रालय को एक साक्षात्कार में होवित्जर के कमांडर ने कहा कि लेपर्ड टैंक “बहुत शक्तिशाली सिद्ध नहीं हुआ, हम इन टैंकों को नष्ट करते रहेंगे”।

जून में यूक्रेन ने अपना असफल प्रतिउत्तरी आक्रमण आरंभ किया था। इस के आरंभिक चरणों के दौरान यूक्रेनी सैनिकों ने लेपर्ड 1 और उसके अधिक उन्नत उत्तराधिकारी लेपर्ड 2 टैंकों का प्रयोग व्यापक रूप से किया। ज्ञात है कि बीते पिछले महीनों में दर्जनों लेपर्ड टैंकों को नष्ट कर दिया गया है।
यूक्रेन संकट
'ये भी जल जाएंगे': अब्राम्स टैंकों की आपूर्ति पर क्रेमलिन
विचार-विमर्श करें