यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना द्वारा यूक्रेनी मिसाइल प्रणाली को नष्ट करते हुए देखें

यूक्रेनी प्रतिउत्तरी आक्रमण को लगभग चार महीने बीत चुके हैं। इस अंतराल यूक्रेनी सेना ने किसी भी दिशा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं किए हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के अनुसार यह “आक्रमण समस्याओं से भरा नहीं, यह पूरी तरह से विफलतापूर्ण है।"
Sputnik
रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें विशेष सैन्य अभियान के दौरान यूक्रेनी S-300 मिसाइल प्रणाली के विनाश को दर्शाया गया है। इससे पहले रूसी सैन्य अधिकारियों ने बताया था कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने तोचका-यू सामरिक मिसाइलों और दो S-200 मिसाइलों को रोक दिया था।
यह भी बताया गया कि रूसी सशस्त्र बलों ने डोनेट्स्क पीपुल्स गणराज्य में स्थित यूक्रेनी ड्रोन कमांड सेंटर को नष्ट कर दिया और 25 यूक्रेनी यूएवी को इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली के माध्यम से दबा दिया।
यूक्रेन संकट
यूक्रेन ने पिछले दिन डोनेट्स्क दिशा में लगभग 165 सैनिक खो दिए
विचार-विमर्श करें