यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी स्ट्राइक हैमर को यूक्रेनी किलेबंदी नष्ट करते हुए देखें

यूक्रेनी जवाबी हमले को लगभग चार महीने बीत चुके हैं। इनके दौरान यूक्रेनी सेना ने किसी भी दिशा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं किए हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के अनुसार यह “आक्रमण समस्याओं से भरा नहीं, यह पूरी तरह से विफलतापूर्ण है।"
Sputnik
Sputnik को एक फुटेज प्राप्त हुआ जिसमें रूसी सेना को विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में एक इमारत को नष्ट करते हुए दिखाया गया है, जो डोनेट्स्क के पास यूक्रेनी आतंकवादियों के लिए एक गढ़ के रूप में कार्य करती थी। उसके नष्ट होने से दुश्मन का एक और जवाबी हमला विफल हो गया।
यूक्रेन ने जून में अपना जवाबी हमला शुरू किया था। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने बार-बार कहा कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने किसी भी दिशा में अपने लक्ष्य प्राप्त नहीं किए।
चार महीनों में यूक्रेनी सेना को भारी नुकसान हुआ। इस अंतराल कीव ने 18 हज़ार हथियारों को खो दिया है। यूक्रेन के नुकसान में जर्मन लेपर्ड टैंक, फ्रांसीसी AMX टैंक, ब्रिटिश चैलेंजर-2 टैंक और अमेरिकी बख्तरबंद लड़ाकू वाहन ब्रैडली सम्मिलित हैं।
यूक्रेन संकट
यूक्रेन ने पिछले दिन डोनेट्स्क दिशा में लगभग 165 सैनिक खो दिए
विचार-विमर्श करें