यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

पिछले दिन यूक्रेन ने डोनेट्स्क दिशा में 350 से ज्यादा सैनिक खोए: रूसी रक्षा मंत्रालय

रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि यूक्रेन ने पिछले 24 घंटों में डोनेट्स्क और दक्षिण डोनेट्स्क दिशाओं में 350 से अधिक सैनिकों को खो दिया है।
Sputnik
इस अवधि में, रूसी सशस्त्र बलों ने डोनेट्स्क दिशा में यूक्रेनी सैनिकों के दो हमलों, दक्षिण डोनेट्स्क दिशा में दो हमलों, कुप्यांस्क दिशा में चार हमलों और क्रास्नी लिमन दिशा में दो हमलों को विफल कर दिया है।

"पिछले दिन इस [डोनेट्स्क] दिशा में, 165 यूक्रेनी सैन्यकर्मी मारे गए और घायल हुए, उनके दो बख्तरबंद लड़ाकू वाहन और तीन कारें नष्ट हुईं। कीव ने दक्षिण डोनेट्स्क दिशा में 200 सैनिकों को खो दिया," रक्षा मंत्रालय ने कहा।

चार महीनों में यूक्रेनी सेना को भारी नुकसान हुआ। इस अंतराल कीव ने 18 हज़ार हथियारों को खो दिया है। यूक्रेन के नुकसान में जर्मन लेपर्ड टैंक, फ्रांसीसी AMX टैंक, ब्रिटिश चैलेंजर-2 टैंक और अमेरिकी बख्तरबंद लड़ाकू वाहन ब्रैडली सम्मिलित हैं।
यूक्रेन संकट
यूक्रेन के कारण यूरोप के पास इज़राइल को सैन्य सहायता के लिए संसाधनों की कमी है: मीडिया
विचार-विमर्श करें