यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी तोपों द्वारा यूक्रेनी ठिकाने को नष्ट करते हुए देखें

सैन्य विशेषज्ञ संघर्षों में तोपों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रायः ध्यान केंद्रित करते हैं। पकड़े गए यूक्रेनी सैनिक कहते हैं कि वे रूसी तोपों की बहुत बड़ी संख्या से सदमे में थे।
Sputnik
रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक फुटेज प्रकाशित किया है जिसमें रूसी तोपों को विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में यूक्रेनी ठिकानों को नष्ट करते हुए दिखाया गया है।
रूसी तोपखाने सैनिकों को कवर प्रदान करते हैं और दुश्मन के सैन्य उपकरणों को नष्ट कर देते हैं। तोप वाले सैनकों की गतिविधियों को ड्रोनों के माध्यम से समन्वित किया जाता है।
यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने जून के आरंभ में अपना बहुप्रचारित प्रतिउत्तरी आक्रमण प्रारंभ किया था। शीघ्र ही वे रूस की प्रबल रक्षा-पंक्ति और बारूदी सुरंगों में फंस गए। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार यूक्रेन ने 90 हज़ार से अधिक सैनिक, 557 टैंक और लगभग 1,900 बख्तरबंद वाहन खो दिए।
यूक्रेन संकट
रूसी टैंकों के चालक दल को अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए देखें
विचार-विमर्श करें