यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी ड्रोनों द्वारा यूक्रेनी पैदल सेना को नष्ट करते हुए देखें

रूस सटीक हमलों के लिए विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से ड्रोन का उपयोग कर रहा है।
Sputnik
रूसी रक्षा मंत्रालय ने फुटेज जारी किया है जिसमें रूसी सेना के युग (दक्षिण) सैन्य समूह के मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) को स्पोर्नॉये बस्ती के पास यूक्रेनी पैदल सेना को नष्ट करते हुए दिखाया गया है।
इससे पहले अक्टूबर में, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि रूसी सैनिक अवदेयेवका, कुप्यांस्क, ज़पोरोज्ये और अन्य क्षेत्रों में अपनी स्थिति में सुधार कर रहे हैं।
यूक्रेनी प्रतिउत्तरी आक्रमण 4 जून को आरंभ हुआ था। अक्टूबर की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यह आक्रमण पूर्णतः विफल हो गया। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने 90 हज़ार से अधिक सैनिक खो दिए।
यूक्रेन संकट
रूसी टैंक रोधी मिसाइल प्रणाली द्वारा यूक्रेन की पैदल सेना को नष्ट करते हुए देखें
विचार-विमर्श करें