राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

NCERT किताबों पर इंडिया की जगह अब भारत लिखा जाएगा: पैनल सदस्य

इंडिया या भारत अभी इसे लेकर देश में फैसला नहीं लिया गया लेकिन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) सदस्य सीआई इसाक की मानें तो अब से किताबों के अगले सेट पर इंडिया की जगह भारत छापा जाएगा।
Sputnik
NCERT किताबों पर इंडिया की जगह अब भारत लिखा जाएगा, NCERT पैनल के इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है, भारतीय मीडिया ने रिपोर्ट की।
मीडिया ने इसाक के हवाले से कहा कि यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले रखा गया था।
यहां बता दें कि संविधान का अनुच्छेद 1(1) देश का नाम "इंडिया, यानी भारत राज्यों का संघ होगा" परिभाषित करता है। इससे पहले भारत नाम को लेकर पहली बार खबर सामने तब आई थी जब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित G20 रात्रिभोज के निमंत्रण में इंडिया न लिखकर उन्हें भारत की राष्ट्रपति के रूप में दिखाया गया था।
इसके बाद G20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेम प्लेट पर भी इंडिया की जगह भारत लिखा हुआ था। पैनल ने सभी विषयों के पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) की शुरुआत का भी प्रस्ताव रखा।
Google News पर Sputnik India को फ़ॉलो करें!
डिफेंस
हम हजारों करोड़ के रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहे हैं: राजनाथ सिंह तवांग में
विचार-विमर्श करें