यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सैपर्स को यूक्रेनी बख्तरबंद वाहन को नष्ट करते हुए देखें

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी सेना की इंजीनियरिंग-सैपर टुकड़ी के सैनिक आर्टेमोव्स्क (बख़मूत) के उत्तर में विशेष सैन्य अभियान में सैन्य कर्तव्यों को पूरा करना जारी रखते हैं।
Sputnik
रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक फुटेज जारी किया है, जिसमें यूक्रेन के सशस्त्र बलों के बख्तरबंद वाहन को रूसी इंजीनियर-सैपर दल द्वारा बारूदी सुरंग से नष्ट करते हुए दिखाया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि इंजीनियरिंग-सैपर टुकड़ी के सैनिक विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में तरह-तरह की बाधाओं को दूर करते हैं तथा वाहनों और सैनिकों के लिए मार्ग बनाते हैं। साथ ही वे सबसे खतरनाक क्षेत्रों में रूसी सेना के ठिकानों के निकट बारूदी सुरंग बिछाते हैं, जिससे उसे स्थिर रक्षा मिलती है।
जून की शुरुआत में यूक्रेन का प्रतिउत्तरी आक्रमण आरंभ हुआ था। अक्टूबर के प्रारंभिक समय में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यह आक्रमण पूर्णतः विफल हो गया है। ताज़ा अकंडों के अनुसार आक्रमण के दौरान 90 हज़ार से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं। यूक्रेनी सेना ने लगभग 600 टैंक और लगभग 1,900 बख्तरबंद वाहन खो दिए।
Google News पर Sputnik India को फ़ॉलो करें!
यूक्रेन संकट
यूक्रेन ने पिछले दिन डोनेट्स्क दिशा में अपने 285 सैनिक खोये: रूसी रक्षा मंत्रालय
विचार-विमर्श करें