राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

कौन हैं मोहन यादव, जिन्हें मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया?

पिछले एक हफ्ते से भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर चल रही खींच तान पर आज उस वक्त विराम लग गया, जब मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐलान किया गया।
Sputnik
भोपाल में सोमवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री नामित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के झंडे तले 58 साल के यादव तीन बार से लगातार उज्जैन दक्षिण सीट से जीत रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 12,941 मतों के अंतर से हराया था।
नए मुख्यमंत्री के ऐलान के साथ भाजपा ने दो उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला को भी नामित किया है। इसके साथ साथ केन्द्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चुनाव लड़े नरेंद्र सिंह तोमर को विधान सभा स्पीकर बनाया गया।

कौन हैं मोहन यादव?

25 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में जन्मे मोहन यादव कई सालों से बीजेपी से जुड़े हुए हैं, उन्हे नेता के अलावा एक व्यवसायी के रूप में भी जाना जाता है।
मोहन यादव ने अपना राजनीतिक करियर 2013 से विधायक के रूप में शुरू किया, इसके बाद उन्होंने 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव फिर जीत हासिल की। 2018 में चुनाव जीतने के बाद उन्होंने शिवराज सरकार में 2 जुलाई, 2020 को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
हाल के 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मोहन यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार चेतन प्रेमनारायण यादव के खिलाफ 12,941 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, उन्हें इन चुनावों में कुल 95,699 वोट हासिल हुए।
मालवा उत्तर क्षेत्र का हिस्सा उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
राजनीति
भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का नाम घोषित
विचार-विमर्श करें