- Sputnik भारत, 1920
2024 लोक सभा चुनाव
2024 लोक सभा चुनावों के बारे में गरमा-गरम खबरें प्राप्त करें! उम्मीदवारों, चुनावी अभियानों, ताज़ा अनुमानों से जुड़ी पूरी जानकारी Sputnik से प्राप्त करें!

विधानसभा चुनाव 2023: चार भारतीय राज्यों में वोटों की गिनती जारी

© AFP 2023 NOAH SEELAMVoters check their names with polling officers prior casting their vote at a polling station during Telangana's state assembly elections in Hyderabad on November 30, 2023.
Voters check their names with polling officers prior casting their vote at a polling station during Telangana's state assembly elections in Hyderabad on November 30, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 03.12.2023
सब्सक्राइब करें
भारत के चार राज्यों यानी राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के चुनाव परिणाम रविवार शाम तक घोषित होने वाले हैं।
शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीन राज्यों यानी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आगे चल रही है। इस बीच, तेलंगाना में कांग्रेस आगे बढ़ती दिख रही है।

मध्य प्रदेश

अब मध्य प्रदेश में 2018-2020 को छोड़कर पिछले 20 वर्षों से शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा शासन कर रही है।
शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि भाजपा ने 230 सीटों वाली विधानसभा में 161 सीटें जीती हैं और कांग्रेस 66 सीटों पर विजयी रही। भाजपा पांचवीं बार राज्य में सरकार बनाने की ओर अग्रसित हो रही है।

"...मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी," चौहान ने X पर (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) लिखा।

राजस्थान

200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में भाजपा सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। फिलहाल राज्य में कांग्रेस की सरकार है।
इस मध्य, जैसे ही पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार किया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की राजधानी जयपुर में पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

तेलंगाना

रविवार को शुरुआती रुझानों से पता चला कि कांग्रेस तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) से आगे है।
कांग्रेस 63 सीटों पर आगे चल रही है, उसके बाद BRS 41 सीटों पर और भाजपा सात सीटों पर है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मिजोरम के साथ उन पांच राज्यों में से पहला था जहां इस चुनावी मौसम में चुनाव हुए। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों: 7 नवंबर और 17 नवंबर को हुआ था।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को अब तक 55 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है, जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर ही आगे है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 है। इस प्रकार रुझानों में भाजपा पार्टी छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने वाली है।
An Indian army helicopter flies past the martyrs column and showers flower petals to pay tribute to war heroes on Victory Day in Kolkata, India, Friday, Dec. 16, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 03.12.2023
Explainers
क्या हुआ था 3 दिसंबर 1971 को भारत-पाकिस्तान युद्ध में?
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала