यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने पिछले दिन डोनेट्स्क दिशा में यूक्रेन के 11 हमलों को किया विफल

रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि रूसी सशस्त्र बलों ने पिछले 24 घंटों में डोनेट्स्क दिशा में यूक्रेन की और से किए गए 11 हमलों को विफल कर दिया, जिसके कारण यूक्रेन ने 200 से अधिक सैनिक और चार टैंक खो दिए।
Sputnik
“डोनेट्स्क दिशा में रूस के दक्षिण समूह की सेनाओं की इकाइयों ने तोपों और विमानों की सहायता से डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के सोंत्सेव्का, डाइलेव्का, पिवनिचनो और जॉर्जीवका क्षेत्रों में यूक्रेन की और से किए गए 11 हमलों को विफल कर दिया”, मंत्रालय ने कहा।
मंत्रालय के अनुसार डोनेट्स्क दिशा में यूक्रेन के नुकसान में 200 सैनिक, एक जर्मन निर्मित लेपर्ड-2 सहित चार टैंक सम्मिलित है। इसके अलावा, रूसी सेना पोलिश निर्मित स्व-चालित होवित्जर क्रैब, दो एमस्टा-बी हॉवित्जर, दो स्व-चालित तोपखाने माउंट और दो डी-30 हॉवित्जर को नष्ट करने में सफल रही।
इसके अतिरिक्त, मंत्रालय ने कहा कि कीव ने खेरसॉन दिशा में 100 सैनिकों, तीन वाहनों, एक एमस्टा-बी हॉवित्जर और एक डी-30 हॉवित्जर को खो दिया।
मंत्रालय की और से यह भी कहा गया कि दक्षिण डोनेट्स्क दिशा में रूसी सेना ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों के तीन पहमलों को विफल कर दिया, जिसके कारण 65 यूक्रेनी सैनिक, तीन पिकअप ट्रक, दो स्व-चालित वाहन और दो डी-30 हॉवित्जर तोपें नष्ट हो गयीं।
साथ ही लिमन दिशा में रूसी सेना ने यूक्रेन की ओर से किए गए दो हमलों को विफल कर दिया, जिसके कारण यूक्रेन के 150 सैनिकों, एक टैंक और दो बख्तरबंद वाहनों के साथ-साथ एक डी-30 होवित्जर को भी नष्ट कर दिया गया।
यूक्रेन संकट
नाटो महासचिव ने माना: रूस की मजबूत रक्षा पंक्ति से पार पाना यूक्रेन के लिए जटिल
विचार-विमर्श करें