विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पाकिस्तानी और अफ़गान सैनिकों के बीच कुनार में हो गई झड़प: रिपोर्ट

पिछले वर्ष के दौरान कई बार अफगान और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच झड़प की खबरें आई हैं। शनिवार को दोनों देशों की सेनाओं के बीच ताजा झड़प हो गई।
Sputnik
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के सीमा बलों के मध्य शनिवार को डूरंड लाइन के पास कुनार प्रांत में झड़प हो गई। झड़प की जानकारी TOLOnews ने स्थानीय सूत्रों के माध्यम से साझा की है।
सूत्रों के माध्यम से आ रही खबरों के अनुसार, कुनार प्रांत के अंदर तालिबान* चौकियों पर गोलाबारी करने के लिए पाकिस्तानी बलों ने तोपों का प्रयोग किया।
इन झड़पों में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं।
अफगानिस्तान मीडिया की ओर से कहा गया, झड़पें शनिवार को पाकिस्तानी बलों द्वारा सीमा रेखा का उल्लंघन करने के बाद हुईं।
*आतंकवाद के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के अधीन है।
राजनीति
ईरानी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के साथ पड़ोसी संबंधों को बहाल करने का आग्रह किया
विचार-विमर्श करें