राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

असम में यात्रा पर विवाद के बीच राहुल गांधी के खिलाफ मामले की जांच करेगी CID

Indian opposition leader Rahul Gandhi addresses a press conference after being expelled from parliament in New Delhi, India, Saturday, March 25, 2023.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके सहयोगियों के खिलाफ असम पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के दो दिन बाद मामला विशेष आपराधिक जांच विभाग (CID) को स्थानांतरित कर दिया गया है।
Sputnik
असम पुलिस प्रमुख जी पी सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 23 जनवरी 2024 की घटना को "विशेष जाँच दल (SIT) के माध्यम से गहन जांच" के लिए सीआईडी ​​को स्थानांतरित कर दिया गया है।
दरअसल राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मंगलवार को गुवाहाटी शहर की सीमा के पास असम पुलिस से झड़प हो गई। राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने यातायात जाम की संभावना का हवाला देते हुए यात्रा को गुवाहाटी की प्रमुख सड़कों पर जाने से रोक दिया था। अनुमति न देने के कारणों को बेतुका बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में घुसने की कोशिश की।
उन्हें रोकने के लिए शहर की सीमाओं पर पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई थी। लगभग 5,000 कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे भिड़ गए, जिससे शहर की सीमा पर अराजकता की स्थिति पैदा हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की "नक्सली रणनीति" के कारण बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हुआ।

पुलिस ने कहा कि चार पुलिस कर्मी घायल हो गए, जबकि कांग्रेस ने दावा किया कि पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और कुछ अन्य लोग झड़प के दौरान पुलिस कार्यवाही में घायल हुए हैं।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि असम पुलिस ने यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध लगाने की इजाजत दी।
Congress party leader Rahul Gandhi greets as he arrives to attend a meeting of INDIA, an alliance of opposition parties, in Mumbai, India, Thursday, Aug. 31, 2023.
राजनीति
भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी करेंगे 6,200 किलोमीटर की 'भारत न्याय यात्रा'
विचार-विमर्श करें