यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

24 घंटों में यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने लगभग 720 सैन्य कर्मियों को खो दिया: रूसी रक्षा मंत्रालय

विशेष सैन्य अभियान के दौरान, 24 घंटों में यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने लगभग 720 सैन्य कर्मियों को खो दिया, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया।
Sputnik
उदाहरण के लिए, डोनेट्स्क दिशा में 24 घंटों के दौरान रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों के दो हमलों को विफल कर दिया, यूक्रेनी नुकसान में 380 सैन्यकर्मी और पैदल सेना के दो वाहन शामिल थे, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया।
"डोनेट्स्क दिशा में, "दक्षिणी" सैन्य समूह की इकाइयों ने, विमानन और तोपखाने के समर्थन से, डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक की क्रास्नोये और लेनिनस्कोये बस्तियाँ के क्षेत्र में यूक्रेन के सशस्त्र बलों की 112वीं रक्षा ब्रिगेड और 24वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड के दो हमलों को विफल कर दिया,” मंत्रालय की रिपोर्ट कहती है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जपोरोज्ये दिशा में "दुश्मन ने लगभग 45 सैन्य कर्मियों, दो वाहनों, एक D-20 और एक ग्रैड MLRS लड़ाकू वाहन को खो दिया।"
इसके साथ रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने 24 घंटों के दौरान यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 97 ड्रोनों को मार गिराया।
यूक्रेन संकट
रूसी MSTA-S स्व-चालित तोपों को यूक्रेनी ठिकानों को ध्वस्त करते हुए देखें
विचार-विमर्श करें