यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी बुक हवाई रक्षा प्रणाली को HIMARS आक्रमण को विफल करते हुए देखें

रूसी वोस्तोक बैटलग्रुप ने लड़ाई के मैदान में अमेरिका द्वारा आपूर्ति किए गए हथियारों का उपयोग करने के कीव के हाल के प्रयासों में से एक को विफल कर दिया है।
Sputnik
रूसी बुक-M1 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली के चालक दल ने डोनेट्स्क के दक्षिण क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों द्वारा दागे गए दो HIMARS रॉकेटों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।
हवाई सुरक्षा प्रणाली के चालक दल के कमांडर के अनुसार उन्हें निर्णय लेकर शीघ्र प्रतिक्रिया करनी पड़ी क्योंकि HIMARS लड़ाई सामग्री 600 मीटर प्रति सेकंड से अधिक की गति से चलती है।
रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी इस विडिओ में दिखाया गया है कि यह सब कैसे और किस प्रकार किया गया।
कुल मिलाकर, विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से, 568 यूक्रेनी सैन्य विमान, 265 हेलीकॉप्टर, 11,678 मानव रहित हवाई वाहन, 462 विमान भेदी मिसाइल सिस्टम, 14,893 टैंक और अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम के 1,215 लड़ाकू वाहन, 7,952 फील्ड तोपें और मोर्टार, साथ ही विशेष सैन्य वाहनों की 18,179 इकाइयाँ नष्ट हो गईं।
यूक्रेन संकट
24 घंटों में यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने लगभग 720 सैन्य कर्मियों को खो दिया: रूसी रक्षा मंत्रालय
विचार-विमर्श करें