यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी ग्रैड MLRS को यूक्रेनी गढ़ों को ध्वस्त करते हुए देखें

रूसी युग बैटलग्रुप के सैनिकों ने डोनेट्स्क के दक्षिण में यूक्रेनी ठिकानों को नष्ट करके विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में आगे चलते हुए अधिक अनुकूल बढ़त बना ली है।
Sputnik
रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक नए वीडियो में रूसी सैनिक यूनिटों को विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के दक्षिण में दुश्मन के ठिकानों को नष्ट करने के लिए ग्रैड MLRS का उपयोग करते हुए दिखाया गया है।
दुश्मन के क्षेत्र में लक्ष्य की पहचान करते ही रूसी सैनिक अपनी फायरिंग स्तिथि में आ गए। इसके बाद तोपखानों ने स्व-चालित 122 मिमी मल्टी-रॉकेट लांचर से उच्च-सटीक हमलों की बौछार के साथ यूक्रेनी ठिकानों पर गोलाबारी की।
कुल मिलाकर, विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से, 568 यूक्रेनी सैन्य विमान, 265 हेलीकॉप्टर, 11,678 मानव रहित हवाई वाहन, 462 विमान भेदी मिसाइल सिस्टम, 14,893 टैंक और अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम के 1,215 लड़ाकू वाहन, 7,952 फील्ड तोपें और मोर्टार, साथ ही विशेष सैन्य वाहनों की 18,179 इकाइयाँ नष्ट हो गईं।
यूक्रेन संकट
24 घंटों में यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने लगभग 720 सैन्य कर्मियों को खो दिया: रूसी रक्षा मंत्रालय
विचार-विमर्श करें