यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सैनिकों ने अवदेयेवका में कोक और रासायनिक संयंत्र पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त किया

रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की थी कि रूसी सशस्त्र बलों ने डोनेट्स्क के उत्तरी उपनगर में स्थित अवदेयेवका शहर पर सफलतापूर्वक पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है।
Sputnik
रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने अवदेयेवका में कोक और रासायनिक संयंत्र को यूक्रेनी बलों से पूरी तरह मुक्त करा लिया है।

मंत्रालय ने कहा, "आक्रामक कार्यवाही में त्सेंत्र (मध्य) सैन्य समुह ने अवदेयेवका में कोक और रासायनिक संयंत्र पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लिया है। कारखाने के प्रशासनिक भवनों पर रूसी झंडा फहराया गया है।"

मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने उस क्षेत्र से भागना जारी रखी है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने दुश्मन के गढ़ वाले इलाकों पर आर्टिलरी और हवाई हमला किया और त्सेंत्र सैन्य समुह ने सक्रिय अभियान जारी रखा है।
इसके साथ, एक रूसी इंजीनियरिंग पलटन के कॉल साइन "उस्मान" वाले कमांडर ने Sputnik को बताया कि अवदेयेवका से भागते समय, यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने शहर में माइन लगाए। अब शहर में 200 से अधिक खदानों और अन्य विस्फोटक उपकरणों को निष्क्रिय कर दिया गया, बुनियादी सुविधाओं में इस काम पर विशेष ध्यान दिया गया, केंद्रीय सैन्य जिले के रूसी इंजीनियरिंग सैनिकों के कॉल साइन "फ्रुंज़े" वाले प्रमुख ने कहा।
इससे पहले, मंत्रालय ने जोर देकर कहा था कि रूसी सेना यूक्रेनी सैनिकों, विशेष रूप से स्थानीय कोक और रासायनिक संयंत्र में छिपी हुई इकाइयों का अवदेयेवका से अंतिम सफाया कर रही थी।
शनिवार को रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया था कि अवदेयेवका पूरी तरह से रूसी सैनिकों के नियंत्रण में है। राष्ट्रपति ने सेना को सफलता और महत्वपूर्ण जीत पर बधाई दी।
यूक्रेन संकट
अवदेयेवका से सैनिकों को वापस बुलाने का निर्णय दर्शाता है कीव की अक्षमता: डीपीआर अधिकारी
विचार-विमर्श करें