यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

पिछले 24 घंटों में यूक्रेन ने डोनेट्स्क के क्षेत्र में लगभग 300 सैनिकों को खो दिया: रक्षा मंत्रालय

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 24 घंटों के भीतर, कुप्यांस्क दिशा में यूक्रेनी तीन आक्रमणों, डोनेट्स्क दिशा में चार यूक्रेनी आक्रमणों और अवदेयेवका दिशा में 12 प्रतिउत्तरी आक्रमणों को विफल कर दिया गया है।
Sputnik
पिछले 24 घंटों में यूक्रेन ने डोनेट्स्क के क्षेत्र में लगभग 300 सैनिकों को खो दिया, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया।

यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की प्रगति पर रूसी रक्षा मंत्रालय के अन्य बयान

खार्कोव क्षेत्र में रूसी सेना ने 40 सैनिकों के साथ-साथ MLRS वैम्पायर और मार्स प्रणालियों को भी नष्ट कर दिया;
दक्षिण डोनेट्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैन्य क्षति 140सैनिकों से अधिक हुई;
अवदेयेवका के निकट यूक्रेन ने लगभग 360सैन्यकर्मियों को, 2 टैंकों और 5 बख्तरबंद वाहनों को खो दिया;
कुप्यांस्क क्षेत्र में रूसी सेना ने यूक्रेनी नुकसान में 140सैनिकों और एक M777तोप प्रणाली को जोड़ दिया;
रूसी हवाई सुरक्षा ने 172 यूक्रेनी ड्रोन, 14 क्रूज़ मिसाइलों और 33 अन्य मिसाइलों को मार गिराया।
रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान आरंभ किया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसका लक्ष्य “आठ वर्षों से कीव शासन द्वारा दुर्व्यवहार और नरसंहार का शिकार हुए लोगों की सुरक्षा" बताया था। उन्होंने कहा था कि विशेष सैन्य अभियान एक विवश होकर लिए गये निर्णय पर आधारित उपाय था, रूस के पास अन्यथा कुछ और करने का कोई अवसर नहीं छोड़ा गया, सुरक्षा जोखिम इस प्रकार उत्पन्न किए गए कि अन्य तरीकों से प्रतिक्रिया देना असंभव था।
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने डोनेट्स्क क्षेत्र में क्रास्नोये गाँव को मुक्त करा लिया: रक्षा मंत्रालय
विचार-विमर्श करें