यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस द्वारा नाटो पर हमले की योजना के संकेत नहीं: नाटो सैन्य समिति प्रमुख

नाटो की सैन्य समिति के प्रमुख एडमिरल रॉब बाउर ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि रूस नाटो के सदस्य देशों पर हमला करने की योजना बना रहा है।
Sputnik
पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन को इंटरव्यू देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से बकवास है कि रूस नाटो के सदस्य देशों पर हमला करेगा। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि पश्चिमी नेता नागरिकों का ध्यान आंतरिक मामलों से हटाने के लिए ही यह दावा कर रहे हैं कि रूस यूरोप के लिए खतरा बन गया है।
बाल्टिक टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, नाटो के सैन्य समिति के प्रमुख एडमिरल रॉब बाउर ने स्वीकार किया है कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि रूस नाटो के सदस्य देशों पर हमला करने की योजना बना रहा है।

बाउर ने कहा, "ऐसा कोई संकेत नहीं है कि रूस नाटो के किसी भी सदस्य पर हमला करने की योजना बना रहा है। मेरा मानना है कि रूस की तरफ से नाटो के लिए सीधा खतरा नहीं है।"

साथ ही बाउर ने कहा कि रूस की महत्वाकांक्षाएं यूक्रेन से भी आगे तक जाती हैं। उन्होंने कहा कि हम यह जानते हैं, इसलिए नाटो को और भी अधिक तत्पर रहना होगा।
यूक्रेन संघर्ष के शुरू होने के बाद पश्चिम लगातार अपने इस दावे को दोहराता है कि रूस के साथ युद्ध होकर रहेगा। क्रेमलिन ने बार-बार कहा है कि रूस किसी को धमकी नहीं दे रहा है, लेकिन वह उन कृत्यों को नजरंदाज नहीं करेगा, जो उसके हितों के खिलाफ है। क्रेमलिन ने कहा कि रूस नाटो के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है, लेकिन यह बातचीत ईमानदार होनी चाहिए और पश्चिम को यूरोप में अपनी सैन्य ताकत बढ़ाना रोकना चाहिए।
यूक्रेन संकट
रूस नाटो पर हमला नहीं करेगा लेकिन यूक्रेन में F-16 मार गिराए जाएंगे: पुतिन
विचार-विमर्श करें