यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने यूक्रेन में एक और भाड़े के सैनिकों के ठिकाने पर किया हमला

इससे पहले रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा था कि यदि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की यूक्रेन में फ्रांसीसी सैनिक भेजने की योजना लागू हो जाती है, तो फ्रांस के लिए ही इससे समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
Sputnik
रूसी सशस्त्र बलों ने यूक्रेन द्वारा नियंत्रित शहर स्लावयांस्क में फ्रांसीसी भाड़े के सैनिकों के ठिकाने पर हमला किया है। यूक्रेन के निकोलाएव शहर में स्थित रूसी गुरिल्ला आंदोलन के प्रमुख सर्गेई लेबेदेव ने यह जानकारी दी।

लेबेदेव ने कहा, "सुबह सात बजे स्लावयांस्क में जोरदार विस्फोट हुआ। हमारे साथियों की रिपोर्टों के अनुसार, यूक्रेनी और शायद फ्रांसीसी तोपचीयों के ठिकाने पर हमला किया गया है। यूक्रेन की मदद के लिए फ्रांसीसी CAESAR स्व-चालित बंदूकें लाए थे।

इससे पहले, रूसी सेना ने पश्चिमी यूक्रेन में एक सैन्य हवाई अड्डे पर हमला किया था, जहाँ यूक्रेन की नाटो के सदस्य देशों से मिले एफ-16 लड़ाकू विमान तैनात करने की योजना थी।
गौरतलब है कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के अनुसार विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से, रूसी सशस्त्र बलों ने 5,800 से अधिक संख्या में भाड़े के विदेशी सैनिकों को मार डाला है।
यूक्रेन संकट
रूसी होवित्जर को यूक्रेनी सेना के खिलाफ तोपों की लड़ाई में विजय पाते हुए देखें
विचार-विमर्श करें