यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन ने पिछले दिन डोनेट्स्क के निकट खोए लगभग 420 सैनिक: रूसी रक्षा मंत्रालय

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को सूचना दी कि यूक्रेन ने पिछले 24 घंटों में डोनेट्स्क क्षेत्र में लगभग 420 सैनिकों को खो दिया है।
Sputnik
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने लगभग 420 सैनिक, एक टैंक, 10 वाहन, दो ग्वोज्डिका स्व-चालित तोप प्रणालियाँ और ब्रिटेन निर्मित L-119 होवित्जर खो दिए हैं।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अवदेयेवका क्षेत्र में, कीव को लगभग 295 सैनिकों की क्षति हुई है, साथ ही रूसी सैनिकों ने सात यूक्रेनी जवाबी हमलों को विफल कर दिया।

रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा, "पिछले 24 घंटों में, [रूसी] वायु रक्षा प्रणालियों ने 270 यूक्रेनी मानव रहित हवाई वाहनों और छह HIMARS मिसाइलों को मार गिराया।"

कुप्यांस्क दिशा में, "ज़ापद"(पश्चिम) सैन्य समूह के सैनिकों की इकाइयों ने अग्रिम पंक्ति में स्थिति में सुधार किया और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सैनिकों और सैन्य उपकरणों पर अग्नि से प्रहार किया।

मंत्रालय ने कहा, “दुश्मन के नुकसान में 30 सैन्यकर्मी, दो वाहन, एक 155-मिमी एम777 होवित्जर, एक 155-मिमी M109 पलाडिन स्व-चालित तोप माउंट और अमेरिका में निर्मित 155-मिमी M198 होवित्जर, साथ ही प्लास्टुन और एन्क्लेव इलेक्ट्रॉनिक युद्ध स्टेशन शामिल थे।"

रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान आरंभ किया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसका लक्ष्य “आठ वर्षों से कीव शासन द्वारा दुर्व्यवहार और नरसंहार का शिकार हुए लोगों की सुरक्षा" बताया था।
डिफेंस
रूस ने FPV ड्रोन के लिए 'स्क्वेयर' AI मार्गदर्शन प्रणाली का किया अनावरण
विचार-विमर्श करें