विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

राष्ट्रपति पुतिन ने नई सरकार में कई पदों पर नियुक्तियों को मंजूरी दी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रपति के रूप में एक और कार्यकाल के लिए शपथ ली थी।
Sputnik
रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद व्लादिमीर पुतिन ने नई सरकार के गठन करते हुए विभिन्न नियुक्तियों को मंजूरी दे दी।
व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कई नियुक्तियों पर हस्ताक्षर किए जिसमें निकोलाई पेत्रुशेव को राष्ट्रपति के सहयोगी के रूप में नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा दिमित्री पेसकोव रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के रूप में बने रहेंगे और वहीं एंटोन वेनो को राष्ट्रपति प्रशासन के प्रमुख के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।

पहले रूसी राष्ट्र प्रमुख के सहयोगी रहे मैक्सिम ओरेश्किन को राष्ट्रपति प्रशासन का उप प्रमुख नियुक्त किया गया है।

तुला क्षेत्र के गवर्नर एलेक्सी ड्यूमिन को पिछले पद से मुक्त करते हुए राष्ट्रपति पुतिन के सहयोगी के तौर पर नियुक्त किया गया है।

इसके साथ साथ सर्गे किरियेंको, एलेक्सी ग्रोमोव और दिमित्री कोज़ाक के तौर पर राष्ट्रपति प्रशासन के उप प्रमुख के रूप में बरकरार रखा गया है।
रूस की खबरें
व्लादिमीर पुतिन ने पांचवीं बार ली राष्ट्रपति पद की शपथ, जानें उनके जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें
विचार-विमर्श करें