- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

व्लादिमीर पुतिन ने पांचवीं बार ली राष्ट्रपति पद की शपथ, जानें उनके जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें

© Sputnik / Ramil Sitdikov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin greets the audience the closing ceremony of the 2024 World Youth Festival
Russian President Vladimir Putin greets the audience the closing ceremony of the 2024 World Youth Festival - Sputnik भारत, 1920, 07.05.2024
सब्सक्राइब करें
7 मई को दोपहर में रूस के राष्ट्रपति के रूप में व्लादिमीर पुतिन का आधिकारिक शपथग्रहण समारोह ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में हुआ।
पुतिन ने पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति का पद संभाला है। रूस के राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने देश के संविधान के अनुसार पद की शपथ ली।
पुतिन ने "नागरिकों के मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान और रक्षा करने, रूस के संविधान के नियमों का पालन करने और इनकी रक्षा करने, राज्य की संप्रभुता और स्वतंत्रता की सुरक्षा और अखंडता की रक्षा करने और लोगों की ईमानदारी से सेवा करने की कसम खाई।"
इस अवसर पर Sputnik व्लादिमीर पुतिन के जीवन का स्मरण कर रहा है। आइए एक साथ इस कहानी में गोता लगाएं।

व्लादिमीर पुतिन की जीवनी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जन्म 7 अक्तूबर 1952 को लेनिनग्राद शहर में हुआ, जिसे सेंट पीटर्सबर्ग के नाम से भी जाना जाता है।
1975 में पुतिन ने लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी के कानून संकाय से स्नातक किया (जिसे अब सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता है)। उन्हें राज्य सुरक्षा एजेंसियों में काम करने के लिए भेजा गया था। 1985 से 1990 के बीच उन्होंने पूर्वी जर्मनी में काम किया।
1990 से पुतिन अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी के कुलपति के सहायक रहे, फिर उन्होंने लेनिनग्राद सिटी काउंसिल के अध्यक्ष के सलाहकार के पद पर काम किया।
जून 1991 में पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग सिटी हॉल के बाहरी संबंधों पर समिति के अध्यक्ष बने। 1994 में वे सेंट पीटर्सबर्ग सरकार के पहले उपाध्यक्ष बने।
अगस्त 1996 में उन्होंने रूस के राष्ट्रपति के उप प्रबंध निदेशक के रूप में काम किया।
मार्च 1997 में पुतिन रूस के राष्ट्रपति प्रशासन के उप प्रमुख बने। इसके साथ-साथ वे रूसी राष्ट्रपति के मुख्य नियंत्रण निदेशालय के प्रमुख बने। मई 1998 में उन्होंने रूस के राष्ट्रपति प्रशासन के पहले उप प्रमुख के पद पर काम किया।
जुलाई 1998 में उन्हें रूस की संघीय सुरक्षा सेवा का निदेशक नियुक्त किया गया और मार्च 1999 में रूस की सुरक्षा परिषद का सचिव नियुक्त किया गया।
अगस्त 1999 में पुतिन रूस की सरकार के अध्यक्ष बने। 31 दिसंबर 1999 में रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने।

26 मार्च 2000 को व्लादिमीर पुतिन को पहली बार रूस के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया। 52.9% मतदाताओं ने उन्हें वोट दिया। 7 मई 2000 को उन्होंने आधिकारिक तौर पर रूस के राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया।

14 मार्च 2004 को उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए रूसी संघ का राष्ट्रपति चुना गया। उन्हें 71.31% मतदाताओं का समर्थन प्राप्त हुआ।
7 मई 2004 को, उन्होंने आधिकारिक तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए रूस के राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया।
Vladimir Putin addresses journalists at his campaign headquarters. March 17, 2024 - Sputnik भारत, 1920, 09.04.2024
रूस की खबरें
मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में पुतिन सबसे पसंदीदा नेता बनकर उभरे: सर्वे
8 मई 2008 में पुतिन फिर से रूस की सरकार के अध्यक्ष बने।
4 मार्च 2012 को उन्हें रूसी संघ का राष्ट्रपति चुना गया। उन्हें 63.6% मतदाताओं का समर्थन मिला। उन्होंने 7 मई 2012 को पद ग्रहण किया।
18 मार्च 2018 को व्लादिमीर पुतिन ने 76.69% वोट हासिल करते हुए फिर से रूसी राष्ट्रपति चुनाव जीता। 7 मई 2018 को रूस के राष्ट्रपति के रूप में व्लादिमीर पुतिन का शपथग्रहण ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में हुआ।
8 दिसंबर 2023 को व्लादिमीर पुतिन ने 2024 में राष्ट्रपति चुनावों में हिस्सा लेने के अपने फैसले की घोषणा की।

रूस में संविधान के अनुसार राष्ट्रपति केवल दो कार्यकाल तक ही कार्य कर सकता है। हालांकि 2020 में पारित एक नया संशोधन एक व्यक्ति को, जो पहले से ही राष्ट्रपति रह चुका है, सेवा की अवधि की संख्या पर बिना किसी प्रतिबंध के फिर से राष्ट्रपति बनने की अनुमति देता है। यह संशोधन राष्ट्रपति के कार्यकाल की संख्या को सीमित करने वाले पिछले नियम को खत्म कर देता है।

15 से 17 मार्च 2024 को हुए राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों के अनुसार, व्लादिमीर पुतिन ने 87.28% मतदाताओं (76,277,708 लोगों) का समर्थन प्राप्त करते हुए पहला स्थान हासिल किया। मतदान 77.44% था, जो रूस के हाल के इतिहास में एक रिकॉर्ड बन गया।
व्लादिमीर पुतिन लोमोनोसोव मास्को स्टेट यूनिवर्सिटी के रूसी भौगोलिक सोसायटी के न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष हैं, गैर–लाभकारी संगठन "रूस अवसर की भूमि है" और बच्चों और युवाओं के अखिल रूसी आंदोलन के पर्यवेक्षक बोर्ड के सदस्य हैं।
पुतिन स्कीइंग के शौकीन हैं, हॉकी खेलते हैं। उनके पास कराटे में ब्लैक बेल्ट है। नवंबर 2014 में कराटे-डो क्योकुशिन-कान के अंतर्राष्ट्रीय संगठन की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने व्लादिमीर पुतिन को कराटे-डो क्योकुशिन-कान के आठवें मानद दान से सम्मानित किया।
व्लादिमीर पुतिन की दो बेटियां हैं : मारिया (1985 में जन्मीं) और कतेरीना (1986 में जन्मीं)।
Russia President Putin Putin meets his authorised representatives for the presidential election campaign in the Andreyevsky Hall of the Great Kremlin Palace, Russia, Wednesday, March 20, 2024. - Sputnik भारत, 1920, 20.03.2024
रूस की खबरें
राष्ट्रपति पुतिन ने अपने चुनाव अभियान की सफलता के बाद नई जीत का किया वादा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала