यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस की सेना को खार्किव क्षेत्र में बुग्रोवत्का बस्ती पर नियंत्रण प्राप्त: रूसी रक्षा मंत्रालय

रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि रूस की सेना ने खार्किव क्षेत्र में बुग्रोवत्का बस्ती को सम्पूर्ण रूप से नियंत्रण में ले लिया और यूक्रेन के रक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ गई है।
Sputnik
मंत्रालय ने आगे कहा कि पिछले 24 घंटों में रूसी सेना के दक्षिणी, मध्य और पूर्वी समूहों के साथ लड़ाई में डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में यूक्रेन के सैन्य हताहतों की संख्या 1,080 तक पहुंच गई।

रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया, "पिछले 24 घंटों में दुश्मन ने रूसी सेनाओं के दक्षिण समूह के साथ लड़ाई में 520 से अधिक सैन्य कर्मियों, चार वाहनों, एक D-20 हॉवित्जर, दो D-30 हॉवित्जर को खो दिया।"

रूसी रक्षा मंत्रालय ने साथ ही बताया कि रूस के केंद्रीय सैनिक समूह ने डोनेट्स्क क्षेत्र में आठ जवाबी हमलों को विफल कर दिया है, जहां यूक्रेनी सेना को 405 सैनिकों का नुक़सान हुआ।
मंत्रालय के बयान के अनुसार रूस के पूर्वी सैनिक समूह ने भी अपनी सामरिक स्थिति में सुधार किया है, जहां यूक्रेन की सेना ने 155 कर्मियों को खो दिया है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा, "यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने रूस के उत्तरी समूह के ख़िलाफ़ लड़ाई में 135 सैनिकों, दो बख्तरबंद वाहनों और 7 कारों को को खोया है।"
यूक्रेन संकट
ज़ेलेंस्की और यूक्रेनी सेना ने रूस की 'सामरिक सफलता' को किया स्वीकार
विचार-विमर्श करें