राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

ब्रिक्स में शामिल होना चाहता है श्रीलंका, भारत से मांगेगा समर्थन

रूस ने 1 जनवरी, 2024 को ब्रिक्स की अध्यक्षता ग्रहण की, जिसके बाद मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को इसमें शामिल करके संगठन का विस्तार किया गया, जिससे ब्रिक्स का वैश्विक प्रभाव बढ़ा है।
Sputnik
विश्व में ब्रिक्स के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दुनिया भर के देशों के इसमें शामिल होने की संभावना बढ़ी है, अब भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने भी इस विश्व प्रसिद्ध समूह में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।
श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने देश को ब्रिक्स समूह में शामिल करने में रुचि दिखाई है। इसके अलावा उन्होंने इस समूह में भारत के शामिल होने के बाद इसके महत्व पर भी बात की। उन्होंने आगे औपचारिक रूप से ब्रिक्स सदस्यता के लिए सबसे पहले भारत से संपर्क करने की श्रीलंका की इच्छा के बारे में भी बताया।

''हम ब्रिक्स को आगे बढ़ाएंगे। कैबिनेट ने अनुशंसाओं के लिए एक उप समिति का गठन किया। हम कई विकल्प तलाशते हैं और ब्रिक्स, खासकर भारत के साथ, आशाजनक है,'' साबरी ने कहा।

साबरी ने राष्ट्रपति विक्रमसिंघे की भारत यात्रा के बाद भारतीय प्रधानमंत्री की मेजबानी करने की मंशा के बारे में बताया और इसके साथ साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए एक मजबूत व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ यात्रा की भी उम्मीद जताई।
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को भारत यात्रा का निमंत्रण दिया था, जिसके बाद श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने 2023 में भारत यात्रा की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आपसी हितों, कनेक्टिविटी बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की गई।
Sputnik मान्यता
भारत चाहता है ईरान के साथ संबंधों में रईसी की विरासत का विस्तार
विचार-विमर्श करें