भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारतीय फिल्म निर्देशक भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री पर रूस में बनाएंगे फिल्म

वर्ष 1984 में पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने सोवियत अंतरिक्ष यान सोयुज टी-11 पर सवार होकर अपनी अंतरिक्ष उड़ान भरी थी। यह अंतरिक्ष क्षेत्र में रूस और भारत के मध्य स्थायी साझेदारी का एक उदाहरण है।
Sputnik
भारतीय फिल्म निर्माता पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के बारे में एक जीवनी फिल्म बनाने पर काम कर रहे हैं। प्रोडक्शन कंपनी कार्तिना एंटरटेनमेंट के मालिक सरफराज आलम सफू ने भारतीय मीडिया को बताया।
उनके अनुसार, उन्होंने रूस में सरदार उधम (2021), पठान (2023), टाइगर (2022) और जुग जुग जीयो! (2022) जैसी भारतीय फिल्मों के फिल्मांकन पर एक लाइन निर्माता के रूप में कार्य किया है।
सफू ने कहा, "मैं एक फिल्म पर भी काम कर रहा हूं, जो राकेश शर्मा की जीवनी पर आधारित फिल्म है, जिसकी शूटिंग यहां की जाएगी।"
भारतीय मीडिया के अनुसार, रूसी और भारतीय फिल्म उद्योगों के मध्य सहयोग हाल ही में सक्रिय रूप से विकसित हो रहा है। अनेकों फिल्मी जगत से जुड़ी कंपनियाँ रूस में भारतीय सिनेमा के फिल्मांकन और स्क्रीनिंग की संख्या बढ़ाने के लिए कार्य कर रही हैं।
भारत-रूस संबंध
वीज़ा-मुक्त समूह यात्रा: रूस को भारत से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद
विचार-विमर्श करें