भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारतीय फिल्म निर्देशक भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री पर रूस में बनाएंगे फिल्म

© AP Photo / Aijaz RahiIndian astronaut Rakesh Sharma gestures from the cockpit of U.S fighter jet F-18 before flying in it at the 'Aero India 2009' in Yelahanka air base on the outskirts of Bangalore, India, Friday, Feb. 13, 2009. Aviation companies from around the world are participating in the five-day event that started Wednesday. (AP Photo/Aijaz Rahi)
Indian astronaut Rakesh Sharma gestures from the cockpit of U.S fighter jet F-18 before flying in it at the 'Aero India 2009' in Yelahanka air base on the outskirts of Bangalore, India, Friday, Feb. 13, 2009. Aviation companies from around the world are participating in the five-day event that started Wednesday. (AP Photo/Aijaz Rahi) - Sputnik भारत, 1920, 25.05.2024
सब्सक्राइब करें
वर्ष 1984 में पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने सोवियत अंतरिक्ष यान सोयुज टी-11 पर सवार होकर अपनी अंतरिक्ष उड़ान भरी थी। यह अंतरिक्ष क्षेत्र में रूस और भारत के मध्य स्थायी साझेदारी का एक उदाहरण है।
भारतीय फिल्म निर्माता पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के बारे में एक जीवनी फिल्म बनाने पर काम कर रहे हैं। प्रोडक्शन कंपनी कार्तिना एंटरटेनमेंट के मालिक सरफराज आलम सफू ने भारतीय मीडिया को बताया।
उनके अनुसार, उन्होंने रूस में सरदार उधम (2021), पठान (2023), टाइगर (2022) और जुग जुग जीयो! (2022) जैसी भारतीय फिल्मों के फिल्मांकन पर एक लाइन निर्माता के रूप में कार्य किया है।
सफू ने कहा, "मैं एक फिल्म पर भी काम कर रहा हूं, जो राकेश शर्मा की जीवनी पर आधारित फिल्म है, जिसकी शूटिंग यहां की जाएगी।"
भारतीय मीडिया के अनुसार, रूसी और भारतीय फिल्म उद्योगों के मध्य सहयोग हाल ही में सक्रिय रूप से विकसित हो रहा है। अनेकों फिल्मी जगत से जुड़ी कंपनियाँ रूस में भारतीय सिनेमा के फिल्मांकन और स्क्रीनिंग की संख्या बढ़ाने के लिए कार्य कर रही हैं।

राकेश शर्मा सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी मालिशेव और गेन्नेडी स्ट्रेकालोव के साथ सोयुज टी-11 चालक दल का हिस्सा थे। अंतरिक्ष यान 3 अप्रैल, 1984 को प्रक्षेपित हुआ और सैल्युट-7 कक्षीय स्टेशन से जुड़ गया। अंतर्राष्ट्रीय दल 11 अप्रैल 1984 को पृथ्वी पर लौटा, शर्मा की उड़ान अवधि 7 दिन, 21 घंटे और 41 मिनट थी।

Участники и посетители на открытии фестиваля День Индии 2023 в Москве - Sputnik भारत, 1920, 24.05.2024
भारत-रूस संबंध
वीज़ा-मुक्त समूह यात्रा: रूस को भारत से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала