यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन को एक ही दिन में लगभग 1,500 सैनिकों को गंवाना पड़ा: रूसी रक्षा मंत्रालय

रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि रूस के सेवर (उत्तर) समूह की सेनाओं ने खार्कोव क्षेत्र में यूक्रेन की ओर से किए गए सात हमलों को विफल किया।
Sputnik

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "दुश्मन को 225 सैनिकों, सात वाहनों और एक 152-मिमी डी-20 हॉवित्जर से हाथ धोना पड़ा। साथ ही यूक्रेन के तीन गोला-बारूद डिपो नष्ट हो गए।"

साथ ही मंत्रालय ने कहा कि रूस के ज़ापद (पश्चिम) समूह की सेनाओं ने यूक्रेन के 400 सैनिकों, एक टैंक और दो बख्तरबंद वाहनों को नष्ट किया, जबकि रूस के सेंटर (केंद्र) समूह की सेनाओं ने यूक्रेन के छह हमलों को विफल किया जिनमें लगभग 300 यूक्रेनी सैनिक मारे गए।
इसके अलावा रूस के युग (दक्षिण) समूह की सेनाओं ने यूक्रेन के 375 सैनिकों, एक गोला-बारूद डिपो और दो बख्तरबंद वाहनों को नष्ट कर दिया। खेरसॉन क्षेत्र में दुदचनी और रिपब्लिकानेट्स गांवों के पास यूक्रेन को 25 सैनिकों का नुकसान हुआ।
मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया कि रूस के वोस्तोक (पूर्व) समूह की सेनाओं ने एक ही दिन में संघर्ष क्षेत्र में यूक्रेन के लगभग 140 सैनिकों को मार गिराया।
यूक्रेन संकट
यूक्रेन को रूस के एफपीवी ड्रोन से हो रही है भारी सैन्य क्षति
विचार-विमर्श करें