यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेनी सेना मई से हर महीने 30000 लोगों की नई भर्ती कर रही है: रिपोर्ट

Newly recruited soldiers of Ukraine's 3rd Assault Brigade shout slogans at a military base close to Kiev, Ukraine
रूसी सैनिकों ने दो वर्षों से अधिक समय से चल रहे इस संघर्ष में यूक्रेन के रक्षा बलों पूरी तरह तहस-नहस कर दिया है, जिसकी वजह से ज़ेलेंस्की नए नियमों के अंतर्गत यूक्रेन की जनता को युद्ध में पूरी तरह से झोंकना चाहते हैं।
Sputnik
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज पेपर ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यूक्रेन की सरकार लामबंदी को लेकर पास किये गए नए कानून के अनुसार मई महीने से लगातार हर महीने 30000 नए लोगों की भर्ती कर रही है।
यूक्रेन का नया लामबंदी नियम 18 मई से प्रभाव में आ गया था। दो वर्षों से अधिक समय से चल रहे इस संघर्ष के बाद कमजोर हुई यूक्रेनी सेना में फिर से भर्ती करने के उद्देश्य से बनाए गए इस कानून के अंतर्गत यह अनिवार्य किया गया है कि सैन्य सेवा के लिए उत्तरदायी सभी यूक्रेनियन कानून के लागू होने के 60 दिनों के भीतर भर्ती कार्यालयों में रिपोर्ट करें।
मंगलवार को छपी रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा पिछली सर्दियों की तुलना में दो से तीन गुना अधिक है।
इससे पहले यूक्रेन में 24 फरवरी 2024 को मार्शल लॉ लागू कर दिया गया था, जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सामान्य लामबंदी की डिक्री पर हस्ताक्षर किये।
इसके बाद लगातार देश में मार्शल लॉ और लामबंदी को बढ़ाया गया। मार्शल लॉ के अंतर्गत 18 से 60 वर्ष की उम्र वाले लोगों के यूक्रेन छोड़ने पर पाबंदी लगाई गई है।
Newly recruited soldiers of Ukraine's 3rd Assault Brigade shout slogans at a military base close to Kiev, Ukraine
यूक्रेन संकट
यूक्रेन द्वारा सशस्त्र बलों में लगभग 15,000 कैदियों की भर्ती की योजना: रिपोर्ट
विचार-विमर्श करें