यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैन्य शक्ति एवं उपकरणों को किया नष्ट, देखें वीडियो

रूस की सेना ने कुर्स्क क्षेत्र पर आक्रमण करने के यूक्रेन के प्रयासों को विफल करना जारी रखा है।
Sputnik
रूसी रक्षा मंत्रालय ने विडिओ फुटेज जारी किया है जिसमें रूसी Mi-28NM हेलीकॉप्टर रूस के पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों और बख्तरबंद वाहनों पर S-13 एयर-लॉन्च मिसाइलों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसके अतिरिक्त, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक रूसी Su-34 जेट ने रात भर क्षेत्र में यूक्रेनी बलों पर ODAB-500 बमों से आक्रमण किया है।
6 अगस्त को रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेनी बलों ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में क्षेत्र पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए एक आक्रामक अभियान आरंभ किया था।
अगले दिन रूसी जनरल स्टाफ़ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने कहा कि रूसी क्षेत्र में आगे बढ़ने नाले यूक्रेनी सैनिकों को रोक दिया गया है।
कुर्स्क क्षेत्र में हुए आक्रमण पर टिप्पणी करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर बड़े स्तर पर उकसावे की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी क्षेत्रों पर अंधाधुंध गोलाबारी की, जिसमें नागरिक बुनियादी ढांचे और एम्बुलेंस पर भी गोलीबारी गई है।
यूक्रेन संकट
रूसी सेना का कुर्स्क क्षेत्र में स्थित यूक्रेनी सेना पर दबदबा कायम
विचार-विमर्श करें