भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूसी सेंट पीटर्सबर्ग शहर भारतीय BLTM प्रदर्शनी में अपनी पर्यटन क्षमता प्रस्तुत करेगा

सेंट पीटर्सबर्ग की पर्यटन विकास समिति ने उम्मीद जताई कि भारत और ब्रिक्स देशों से रूस आने वाले पर्यटकों के प्रवाह में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
Sputnik
रूस के शहर सेंट पीटर्सबर्ग की पर्यटन विकास समिति ने रिपोर्ट दी कि शहर भारत में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी बिजनेस + लीजर ट्रैवल एंड MICE (BLTM) में अपनी पर्यटन क्षमता प्रस्तुत करेगा।

"भारत की राजधानी दिल्ली 29 से 31 अगस्त तक आयोजित किये जाने वाली सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रदर्शनी, बिजनेस + लीजर ट्रैवल एंड MICE (BLTM) की मेजबानी करेगी। इस कार्यक्रम में 20 देशों के 600 से अधिक प्रदर्शक एक साथ आएंगे। सेंट पीटर्सबर्ग शरद ऋतु के मौसम के लिए नए पर्यटन प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा," रिपोर्ट में कहा गया।

इस प्रदर्शनी में सेंट पीटर्सबर्ग के स्टैंड पर आने वाले लोग शहर में यात्रा और मनोरंजन के अवसरों के बारे में जान सकेंगे।
इसके अलावा सेंट पीटर्सबर्ग की प्रमुख ट्रैवल कंपनियों और होटलों के प्रतिनिधि क्लासिक पर्यटन मार्गों और नए लोकप्रिय कार्यक्रमों और पर्यटन के आशाजनक प्रकारों के बारे में बताएंगे। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत प्रदर्शन, व्यावसायिक बैठकें और अन्य कार्यक्रम भी योजनाबद्ध हैं।

"BLTM 2024 प्रदर्शनी में सेंट पीटर्सबर्ग की भागीदारी व्यापक सूचना अभियान "वेलकम टू सेंट पीटर्सबर्ग!" की निरंतरता होगी, जिसे पर्यटन विकास समिति, सम्मेलन और प्रदर्शनी ब्यूरो और सिटी टूरिस्ट सूचना ब्यूरो द्वारा शहर के पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर चलाया जा रहा है," रिपोर्ट में आगे कहा गया।

समिति ने कहा कि 2023 में, भारत सेंट पीटर्सबर्ग आने वाले पर्यटकों की संख्या के मामले में चौथे स्थान पर रहा। समिति के अनुसार, भारतीय पर्यटक सेंट पीटर्सबर्ग में शहर के आयोजन और व्यावसायिक संभावनाओं के साथ-साथ शादी समारोहों के आयोजन पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
भारत-रूस संबंध
रूस को 2024 में भारत से कम से कम दोगुने पर्यटकों के आने की उम्मीद
विचार-विमर्श करें