यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन को 5,800 से अधिक सैनिकों का नुक़सान

पिछले 24 घंटों में रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के 300 से अधिक सैनिक मारे गए हैं, जबकि कुल सैन्य हताहतों की संख्या 5,800 से अधिक है। इसकी जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय ने दी।
Sputnik
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "दुश्मन को 300 से अधिक सैनिकों का नुक़सान हुआ। कुर्स्क क्षेत्र में आक्रमण की शुरुआत के बाद से अब तक यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 5,800 से अधिक सैनिक मारे गए।"
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी सैनिकों ने विष्ण्योव्का, बोरकी, पोगरेबकी और स्पालनोये बस्तियों के क्षेत्र में शत्रु के आक्रमणों को विफल कर दिया, जिसके बाद 40 यूक्रेनी सैनिक मारे गए। एक टैंक, चार बख्तरबंद वाहन और दो मोटर वाहन नष्ट हो गए।
रूसी सेना के उत्तरी बैटलग्रुप ने कोमारोव्का, मलाया लोकन्या, नेचायेव और चेर्कास्कोये पोरेचनोये के आस-पास यूक्रेन के आक्रमणों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।
बता दें कि रूसी सेना ने कुर्स्क क्षेत्र के कई क्षेत्रों में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सैन्याकर्मियों और उपकरणों का संकेंद्रण स्थलों को भी नष्ट कर दिया है। साथ ही, यूक्रेनी सैनिकों को पराजित करने का अभियान जारी है।
यूक्रेन संकट
यूक्रेन ने रात को कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने की कोशिश की: पुतिन
विचार-विमर्श करें