भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

2024 की छमाही में भारत ने रूस से सूरजमुखी तेल के आयात में की 2.5 गुना वृद्धि: एग्रो एक्सपोर्ट

रूस से वनस्पति तेल के अतिरिक्त विश्व में प्रोटीन युक्त दालों के सबसे बड़े आयातक, उत्पादक और उपभोक्ता भारत की मुख्य कृषि खरीद मटर और मसूर की दालें भी हैं।
Sputnik
रूसी संघ के कृषि मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एग्रो एक्सपोर्ट केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 के पहले छह महीने में भारत द्वारा रूस से सूरजमुखी तेल के आयात में 2.5 गुना वृद्धि दर्ज की गई है।
इस वर्ष अब तक रूस द्वारा सूरजमुखी तेल की आपूर्ति 1 मिलियन टन रही जो पिछले वर्ष की पहली छमाही की तुलना में 2.5 गुना अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया, "भारतीय सीमा शुल्क के अनुसार, 2024 के पहले 6 महीनों में देश में 2 मिलियन टन से अधिक सूरजमुखी तेल का आयात किया गया। 2024 की पहली छमाही में रूस से आपूर्ति 965.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की 1 मिलियन टन थी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.5 गुना अधिक है।"

एग्रो एक्सपोर्ट ने उल्लेख किया कि आपूर्तिकर्ताओं की सूची में रूस शीर्ष पर है। उन्होंने बताया कि दूसरे स्थान पर यूक्रेन (408 मिलियन अमेरिकी डॉलर में 428.3 हजार टन) और तीसरे स्थान पर रोमानिया (366 मिलियन अमेरिकी डॉलर में 384.1 हजार टन) है।
इससे पहले एग्रो एक्सपोर्ट सेंटर ने भारतीय सीमा शुल्क के आंकड़ों का उद्धरण देते हुए बताया था कि भारत ने 2024 की पहली तिमाही में रूस से लगभग 353 मिलियन डॉलर का सूरजमुखी तेल आयात किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 17% अधिक रहा था।
भारत-रूस संबंध
भारत और रूस के बीच जनवरी से अप्रैल तक का व्यापार 23 बिलियन डॉलर से अधिक
विचार-विमर्श करें