यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने यूक्रेनी सैन्य ऊर्जा सुविधाओं पर किया हमला: रक्षा मंत्रालय

शनिवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने रातभर समन्वित हमले कर यूक्रेनी रक्षा उद्योग से जुड़ी ऊर्जा सुविधाओं, ड्रोन उत्पादन लाइनों, और यूक्रेनी सैनिकों व सैन्य उपकरणों के समूहों को निशाना बनाया।
Sputnik
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "बीती रात, रूसी सशस्त्र बलों ने सटीक हथियारों और ड्रोन का इस्तेमाल कर उन ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया, जो यूक्रेनी रक्षा उद्योग के उद्यमों, ड्रोन निर्माण कार्यशालाओं, सैन्य कर्मियों के ठिकानों, और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हथियारों व उपकरणों के संचालन को सुनिश्चित करती थीं।"
बयान में कहा गया कि हमला सफल रहा और हर निर्धारित लक्ष्य पर सटीक प्रहार हुआ।
रूसी सेना के "ज़ापद" सैन्य समूह के उत्तरदायित्व वाले क्षेत्र में यूक्रेनी सेना ने 435 सैनिक, चार टैंक और दो बख्तरबंद कार्मिक वाहक खो दिए। रूसी सेना के "वोस्तोक" सैन्य समूह के साथ लड़ाई में यूक्रेनी इकाइयों को 160 सैनिक और एक फ्रांसीसी सीज़र हॉवित्जर का नुकसान हुआ।

रूसी सेना के "यूग" सैन्य समूह ने ज़्यादा फ़ायदेमंद स्थिति हासिल की, जिसमें दुश्मन के 840 सैनिक, दो टैंक, दो कोज़ाक बख्तरबंद कार्मिक वाहक नष्ट हो गए। रूसी सेना के "सेवेर" सैन्य समहू ने खार्कोव क्षेत्र में यूक्रेनी ब्रिगेड की दो फॉर्मेशन को हराया और तीन हमलों को विफल किया, जिसमें दुश्मन के 135 सैनिक मारे गए।

रूसी सेना के "त्सेंत्र" सैन्य समहू ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों के नौ जवाबी हमलों को विफल कर दिया, जिसमें दुश्मन को 520 सैनिकों और एक मैक्सप्रो बख्तरबंद लड़ाकू वाहन को खोना पड़ा।
इस बीच, रूसी सेना के "द्नेपर" सैन्य समहू ने एक यूक्रेनी गोला-बारूद डिपो को नष्ट कर दिया , जिसमें कीव के 60 सैनिक मारे गए।
यूक्रेन संकट
यूक्रेनी सेना ने रूस के सीमावर्ती इलाकों में कंसंट्रेशन कैंप बनाए हैं: रूसी विदेश मंत्रालय
विचार-विमर्श करें