रूस की खबरें

पुतिन ने अमेरिकी विशेष दूत के जरिए ट्रम्प को भेजा संदेश: क्रेमलिन

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ट्रम्प के विशेष दूत विटकॉफ से गुरुवार रात हुई बैठक के बारे में कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने विटकॉफ के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को संदेश और संकेत भेज दिये हैं।
Sputnik

दिमित्री पेसकोव ने कहा, "अमेरिकी पक्ष ने राष्ट्रपति पुतिन को अतिरिक्त जानकारी प्रदान की, जबकि राष्ट्रपति पुतिन ने विटकॉफ के माध्यम से ट्रम्प को संदेश और संकेत भेजे। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति ट्रम्प की स्थिति का समर्थन करते हुए उन प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश डाला, जिनके लिए संयुक्त समाधान की आवश्यकता है।"

पेसकोव ने रूस के अनुरोध पर यूक्रेन वार्ता से अमेरिकी विशेष दूत केलॉग को हटाने वाली रिपोर्टों का खंडन करते हुए कहा कि रूस अमेरिका के अंदरूनी विषयों में कोई हस्तक्षेप नहीं करता है।
पेसकोव आगे कहते हैं कि रूस और अमेरिका दोनों पुतिन और ट्रम्प के बीच बातचीत के महत्व को समझते हैं, लेकिन दोनों नेताओं के बीच वार्ता का समय अभी निश्चित नहीं किया गया है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने बताया, "इस मुद्दे पर संभावित प्रगति के बारे में सतर्क आशावाद के कई कारण हैं।"

यूक्रेन संकट
यूरोप और ब्रिटेन का लक्ष्य यूक्रेन संघर्ष में तनाव बढ़ाना है: लवरोव
विचार-विमर्श करें