विशेष सैन्य अभियान के दौरान प्रगति के बारे में रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी यूग बैटलग्रुप ने 200 यूक्रेनी सैनिकों को और रूसी ज़ापद लड़ाकू समूह ने यूक्रेन के 205 सैनिकों को मार गिराया।
बयान में आगे कहा गया कि रूसी वोस्टोक सैन्य ग्रुप ने 145 यूक्रेनी सैनिकों से अधिक को मार गिराया। इसके अलावा रूस के दनेप्र सैन्य समूह ने 70 यूक्रेनी सैनिकों को नष्ट कर दिया।
बयान में कहा गया, "रूसी एयर डिफेंस सिस्टम्स ने पांच JDAM बम, एक Himars MLRS प्रोजेक्टाइल और 117 ड्रोन को मार गिराया।"