भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

मास्को की विजय दिवस परेड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेंगे भाग: सूत्र

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को रेड स्क्वायर परेड में आमंत्रित किया था और शी जिनपिंग ने इस कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि कर दी है।
Sputnik
सूत्रों ने बताया कि रूस के हाथों द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी की हार के 80 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करने जा रहे हैं।
भारत सरकार के एक सूत्र ने Sputnik इंडिया को बताया, "रूसी पक्ष को पहले सूचित किया गया था कि भारत का प्रतिनिधित्व रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा।"
रूस नाज़ी जर्मनी की पराजय की 80 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह में लगभग 20 विदेशी नेताओं की मेजबानी की तैयारी कर रहा है।
विश्व
द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ पर मास्को में अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन शुरू
विचार-विमर्श करें