यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

पुतिन का विजय की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर 3 दिन के युद्धविराम का ऐलान

© Sputnik / Ramil Sitdikov / मीडियाबैंक पर जाएंVladimir Putin
Vladimir Putin - Sputnik भारत, 1920, 28.04.2025
सब्सक्राइब करें
शांति वार्ता के संदर्भ में, रूस का उद्देश्य यूक्रेनी संकट के मूल कारणों को खत्म कर अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ रचनात्मक बातचीत करना है।
क्रेमलिन ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर युद्धविराम की घोषणा की है।

क्रेमलिन ने बताया, "रूसी संघ के सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर-इन-चीफ व्लादिमीर पुतिन ने मानवीय आधार पर निर्णय लिया है कि विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 7-8 मई की मध्यरात्रि से 10-11 मई की मध्यरात्रि तक रूसी पक्ष द्वारा युद्धविराम घोषित किया जाएगा। इस समयावधि में सभी सैन्य गतिविधियां स्थगित रहेंगी।"

इस घोषणा के बाद रूस का मानना ​​है कि यूक्रेनी पक्ष को इस उदाहरण का अनुसरण करना चाहिए। हालांकि उन्होंने आगे बताया कि यूक्रेनी पक्ष द्वारा युद्ध विराम के उल्लंघन की स्थिति में, रूसी संघ के सशस्त्र बल पर्याप्त और प्रभावी प्रतिक्रिया देंगे।
आगे बयान में कहा गया कि रूसी पक्ष ने एक बार फिर बिना किसी पूर्व शर्त के शांति वार्ता के लिए अपनी तत्परता की घोषणा की है।
द्वितीय विश्व युद्ध में रूस की जीत के उपलक्ष्य में यह दिन मनाया जाता है, और इस बार यह इसलिए खास हैं क्योंकि रूस की इस जीत को 80 साल पूरे हो रहे हैं।
Vladimir Putin and Kim Jong Un at Vostochny Cosmodrome - Sputnik भारत, 1920, 28.04.2025
रूस की खबरें
कुर्स्क में यूक्रेनी आतंकवादियों को हराने में मदद के लिए उत्तर कोरिया का धन्यवाद: पुतिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала