यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

‘लोगों को सड़कों पर कुत्तों की तरह पकड़ते हैं’: यूक्रेन में जबरन लामबंदी पर बोले पुतिन

रूस के राष्ट्रपती व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूसी लोग स्वेच्छा से विशेष सैन्य अभियान में भाग ले रहे हैं और अपनी मर्जी से आ रहे हैं, जबकि यूक्रेन में लोगों को सड़क पर कुत्तों की तरह जबरन उठाकर यूक्रेन संघर्ष में धकेला जा रहा है।
Sputnik

रूसी राष्ट्रपति ने बिजनेस रूस संगठन के सदस्यों के साथ बैठक में कहा, "यदि कीव के अधिकारी सड़कों से लोगों को जबरदस्ती उठा रहे हैं, कुत्तों की तरह लोगों को पकड़ रहे हैं, तो यहां, हमारे लोग स्वेच्छा से कार्य कर रहे हैं, वे खुद ही आते हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि "वहां वर्तमान में करीब 30 हजार लोग पकड़े गए हैं, जबकि यहां हर महीने 50 से 60 हजार लोग खुद ही आते हैं।"
विश्व
पुतिन की मंजूरी के बिना यूक्रेन पर कोई शांति समझौता नहीं हो सकता: अमेरिकी विशेष दूत विटकॉफ
विचार-विमर्श करें