यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

ट्रम्प ने कहा कि ज़ेलेंस्की के बयानों से समस्याएं पैदा होंगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने जो कुछ भी कहा उससे समस्याएं पैदा हुईं, उन्हें इस तरह की बातें करना बंद कर देना चाहिए।
Sputnik
ट्रम्प ने अपने सोशल नेटवर्क ट्रुथ पर लिखा, ज़ेलेंस्की "जिस तरह से बात कर रहे हैं, उससे वे अपने देश का कोई भला नहीं कर रहे हैं।"

ट्रम्प ने कहा, "उनके मुंह से निकली हर बात समस्या पैदा करती है, मुझे यह पसंद नहीं है, और बेहतर होगा कि इसे रोका जाए।"

ट्रम्प ने कहा कि वे यूक्रेन में रूस की कार्रवाई को अनुचित मानते हैं। उनके विचार में, यदि रूस की इच्छा यूक्रेन के सम्पूर्ण भाग पर आधिपत्य स्थापित करने की है, तो "यह रूस के पतन का कारण बनेगा।"
यूक्रेन संकट
रूस ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि वह यूक्रेन पर शांति वार्ता के लिए तैयार है: लवरोव
विचार-विमर्श करें